बरेली

Bareilly News: लाइक व कमेंट की चाहत में तमंचा लेकर रील बना रहे युवा

Connect News 24

बरेली। हाथ में तमंचे लेकर रील बनाना युवाओं का स्टाइल बन गया है। इस तरह के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पुलिस इनकी तलाश करती है। दो मामलों में वायरल वीडियो के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

युवाओं पर सोशल साइट्स पर प्रसिद्ध होने और लाइक व कमेंट की चाहत इस कदर हावी हो गई कि वह अपना करियर बर्बाद करने से भी नहीं चूक रहे है। सोशल मीडिया पर वह हाथों में तमंचे लेकर रील बना रहे हैं। ऐसे ही दो युवाओं की पुलिस तलाश कर रही है।

एक युवक सूट पहने हुए हाथ में तमंचा लेकर फोटो खिंचवा रहा है। यह युवक भोजीपुरा के नवदिया का बताया जा रहा है। फोटो देखकर पता लगता है कि युवक किसी समारोह में तमंचा हाथ में लेकर फोटो खिंचवा रहा है। फोटो वायरल होने के बाद किसी ने अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। ट्वीट के बाद भोजीपुरा पुलिस जांच कर रही है। वहीं एक अन्य युवक अपने दोनों हाथों में तमंचे लेकर फोटो खिंचवा रहा है। यह फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। युवक कैंट क्षेत्र के कांधरपुर का बताया जा रहा है। फोटो ट्वीट होने के बाद कैंट पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

000

युवकों को लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल व प्रदर्शन से बचना चाहिए। अवैध हथियार रखना तो गैरकानूनी है। ऐसे मामले सामने आने पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button