बरेली

Bareilly News: नशे की हालत में घर लौटा सिंचाईकर्मी का बेटा, सुनाई अपहरण की कहानी

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र से मंगलवार शाम लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी का बेटा बुधवार देर शाम नशे की हालत में घर लौट आया। उसके शरीर पर चोट के निशान है। उसने पुलिस और परिजनों को अपहरण की कहानी सुनाई है। बताया कि बदमाशों ने किसी और के शक में उसको अगवा कर लिया था।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के लिंकर एन्क्लेव निवासी संजीव सिंह का बेटा ध्रुव सिंह देहरादून से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। मंगलवार रात उसे ट्रेन से देहरादून जाना था। शाम करीब छह बजे वह फोटो स्टेट कराने बाइक से घर निकला, लेकिन लौटा नहीं। रास्ते में उसकी बाइक खड़ी मिली। मोबाइल भी बंद था। संजीव सिंह की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी थी। बुधवार देर शाम ध्रुव पैदल ही घर लौट आया। उसने बताया कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने किसी और के शक में उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे नशा दे दिया गया।

होश आया तो उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। उसने बदमाशों को अपने बारे में बताया और फोटो दिखाया, इकसे बाद वह उसे उसे सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास उतारकर भाग गए। यहां से वह पैदल ही घर आया। इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button