Bareilly News: सेना में हवलदार के घर के ताले तोड़कर जेवर चोरी
बहेड़ी। सेना में हवलदार के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव जटपुरा निवासी हवलदार अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह छह अगस्त की सुबह अपने पिता का ऑपरेशन कराने के लिए उन्हें आर्मी अस्पताल बरेली लेकर गया था। घर में ताला लगाया था। रात में चोर उसके घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे।
एक कमरे में रखी आलमारी, संदूक के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने के दो हार, पांच पैंडल, कडे़, चूड़ियां, झुमकी के अलावा सामान, कपडे़ आदि करीब 12 लाख रुपये का सामान ले गए। सात अगस्त की सुबह उसके तहेरे भाई ने सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। हल्का दरोगा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुखबिरों को लगाया गया है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद



