बरेली

Bareilly News: पढ़ाई के साथ वैल्यू एडेड कोर्स से कौशल विकास कर रहे विधि छात्र

Connect News 24

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विधि विभाग के छात्र पढ़ाई के साथ ही कौशल विकास भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के वैल्यू एडेड कोर्सेज के जरिए विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। एलएलएम में इस सत्र से यह व्यवस्था लागू की गई है और इन कोर्सेज की संख्या छह है। पढ़ाई के दौरान इनमें एक वैल्यू एडेड कोर्स पढ़ना विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है। जुलाई से ये कोर्स एलएलबी की पढ़ाई में भी शामिल किए जाएंगे।

विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एलएलएम में विद्यार्थियों के लिए एक वैल्यू एडेड कोर्स लेना आवश्यक है। प्रत्येक सेमेस्टर 24 क्रेडिट का है। इसमें चार क्रेडिट इन्हीं कोर्सेज के हैं। योग, कंप्यूटर एप्लीकेशन और कंप्यूटर फंडामेंटल, सिक्योरिटी लॉ, एनसीसी, क्लीनिकल लीगल एड, श्रमिक विधि शास्त्र में से छात्र किसी को भी चुन सकते हैं। हालांकि अभी विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा रुचि लीगल एड, कंज्यूमर राइट्स और श्रमिक विधि शास्त्र चुनने में है।

वैल्यू एडेड कोर्स शुरू करने के साथ ही विधि के पाठ्यक्रम को भी अपडेट किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित ने बताया कि पाठ्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, मोटर यान अधिनियम, महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम 2016, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (साइबर लॉ), ट्रिपल तलाक विधि 2019, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता अधिनियम, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल आदि को शामिल किया गया है। अब छात्र पाठ्यक्रम के इन नए विषयों से भी अपडेट हो रहे हैं।

वैल्यू एडेड कोर्सेज विधि के छात्रों को लेना अनिवार्य है। ऐसे में वे उसी कोर्स को चुन रहे हैं, जो उनके कॅरियर में रोजगार के रास्ते खोल रहे हैं। साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार कर रहे हैं। एलएलएम के बाद अगले वर्ष से एलएलबी में भी इसे शामिल करने की योजना है।

डॉ. अमित सिंह, संकाय अध्यक्ष, विधि विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button