बरेली
BAREILLY NEWS : यूरिन इंफेक्शन को दूर करता है बथुआ कई गुणों से है भरपूर
सीजनल सब्जियों में से हर सब्जी अपने किसी न किसी विशेष गुण से खास है. इन सब्जियों में हर वह तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं. सब्जियां इन तत्वों का नेचुरल सोर्स भी हैं और आसानी से उपलब्ध होने वाली भी. सर्दी के सीजन में ही होने वाला बथुआ भी कई गुणों से भरपूर है. यह ही वजह है कि डॉक्टर हो या डाइटीशियन, हर कोई बथुआ खाने की सलाह देता ही है.


