बरेली

Bareilly News: जेल में बंद लल्ला गद्दी के करीबी अमान इब्राहिम पर रिपोर्ट दर्ज, बंदूक थाम टशन दिखाना पड़ा भारी

Connect News 24

FIR filed against Aman Ibrahim close to Lalla Gaddi for showing gun in bareilly

अमान इब्राहिम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेशपाल हत्याकांड के बाद बरेली के किला क्षेत्र में रहने वाले युवक का महीने भर पहले जिला जेल के मुख्य गेट तक कार घुमाते वीडियो वायरल हुआ था। अब उसी अमान इब्राहिम के फोटो हथियार लहराते वायरल हुए हैं। उसके खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उमेशपाल हत्याकांड के बाद किला क्षेत्र में रहने वाले युवक का जेल परिसर में कार घुमाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कार जेल के बाहरी गेट से अंदर वाले गेट की ओर जाती हुई दिख रही थी जिसमें पुलिसकर्मी के साथ अन्य लोग भी सवार थे। 

इंस्टाग्राम पर डाले थे फोटो 

युवक के बारे में बताया जाता है कि वह अशरफ और सद्दाम के करीबी लल्ला गद्दी का नजदीकी है और उसके साथ कई फोटो सामने आ चुके हैं। युवक ने कई फोटो हथियार लहराते हुए और हथकड़ी में भी अपने इंस्टाग्राम पर डाले थे। यह फोटो वायरल होने के बाद युवक ने इंस्टाग्राम से फोटो हटा दिए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button