बरेली

Bareilly News: सदस्यों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

Connect News 24

देवरनियां। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक का सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। 13 में से सिर्फ तीन सदस्य ही बैठक में पहुंचे। सदस्यों ने चेयरमैन और ईओ पर सम्मान न देने का आरोप लगाया हैं। वहीं, चेयरमैन कलीम अंसारी का कहना है कि निर्वाचित सदस्यों की जगह उनके परिवार के पुरुष सदस्यों के बोर्ड बैठक में आने पर रोक लगाने को लेकर कुछ सभासद नाराज हैं।

शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक के लिए चेयरमैन ने तीन दिन पहले ही सभी सदस्यों को एजेंडा भेज दिया था। शनिवार को बोर्ड बैठक में सिर्फ तीन सदस्य ही पहुंचे। हाजी समीर, शबनम, सैरवानो, वरीशा बेगम, कमलेश, तहसीन बेग, मोहम्मद खालिद, मेराज, जीशान और मोबीन बेगम ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। विरोध करने वाले सदस्यों ने बताया कि चेयरमैन और ईओ ने उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। करीब चार घंटे तक सदस्यों का इंतजार किया गया। कई बार फोन भी किए मगर वह बैठक में नहीं आए। इसके बाद बैठक निरस्त की दी गई।

वर्जन:

कुछ महिला सदस्यों की जगह उनके परिवार के पुरुष सदस्य बैठक में बैठना चाह रहे थे। प्रमुख सचिव के आदेश का हवाला देते हुए मैंने ऐसा करने से रोक दिया। इसको लेकर सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सम्मान न देने का आरोप गलत है। – मोहम्मद कलीम अंसारी, चेयरमैन

कस्बे के मुख्य चौराहों पर लगेंगे कैमरे

नवाबगंज। कस्बे के मुख्य चौराहों पर अब कैमरे लगाए जाएंगें। शनिवार को नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में इसको मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक में पनघैली नदी में गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए एसटीपी प्लांट लगाने समेत करीब 10 करोड़ रुपये के अन्य प्रस्तावों को भी मंजूर किया गया।

नव निर्चाचित पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में याकूवपुर में सचिवालय को पालिका कार्यालय के रूप में प्रयोग करने पर सहमति दी गई। बैठक में निर्वाचित सभासदों की जगह पहुंचे उनके परिवार के पुरूष सदस्यों को बैठक से बाहर कर दिया गया। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने सभासदों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, जेई प्रवीन बाजपेई, सभासद रामप्रकाश, जुबैदा बेगम, राम निवास रस्तोगी, गुड्डू गंगवार, अनुज पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button