बरेली

Bareilly News: मंत्री ने की थी शिकायत, फिर भी न हुई डग्गामार बसों पर कार्रवाई नहीं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 30 Oct 2023 01:33 AM IST

बरेली। शहर से दिल्ली तक दौड़ रहीं डग्गामार बसों से परिवहन निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है। हापुड़ के एक यात्री की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसपी ट्रैफिक से डग्गामार बसों की शिकायत की थी।

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की सांठगांठ से डग्गामार बसें चलाई जा रही हैं। पिछले दिनों हापुड़ निवासी अमानत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से डग्गामार बसों की शिकायत की थी। अमानत के मुताबिक वह बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए डग्गामार बस में सवार हुए थे। परिचालक ने मांगने पर अमानत ने दिल्ली का किराया पूछा। परिचालक ने बताया कि दिल्ली का किराया 500 रुपये है। अमानत ने दिल्ली का किराया 300 रुपये होने की बात कही। इस पर चालक और परिचालक ने अमानत के साथ अभद्रता कर उसे जंगल में ही बस से उतार दिया। बस स्टैंड पर शिकायत करने पहुंचे तो बताया गया कि यह बस हाफिजगंज से दिल्ली के लिए अवैध रूप से चल रही है। अमानत ने तीन डग्गामार बसों के नंबर देकर कैबिनेट मंत्री से कार्रवाई की मांग की थी।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। हालांकि डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button