बरेली

Bareilly News: दीमक से निजात दिलाएगा मॉडल, प्लाई नहीं बनेगी कैंसर की वजह

Connect News 24

बरेली। घर की मजबूती, सुरक्षा व साज-सज्जा से जुड़े जरूरी उत्पादों की प्रदर्शनी शहर में शुक्रवार से शुरू हो गई है। यहां अलग-अलग खूबियों वाले घर में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों के स्टॉल सजाए गए हैं। घर की सुरक्षा से जुड़े मॉडल भी पेश किए गए हैं। गाढ़ी कमाई से बनने वाला सपनों का आशियाना लंबे समय तक सुरक्षित रहे, चमक भी बरकरार रहे। इस उधेड़बुन को भी यहां पेश मॉडल सुलझा रहे हैं।

बरेली क्लब मैदान में आयोजित इस 16वें बिल्ड एक्सपो का उद्घाटन बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने किया। एक्सपो में दीमक से घर सुरक्षित रखने के लिए पेश मॉडल में बताया गया है कि ऑटोमेटेड पाइपलाइन तकनीक इस परेशानी से निजात दिलाएगी। इसके तहत दीमक से निजात के लिए पहले देखा जाता है कि घर किस मिट्टी में बना है। फिर संंबंधित मिट्टी में ऑटाेमेटेड पाइप लाइन बिछाने का कार्य होता है। इसके जरिए दवा दीमकों को खत्म करती है। इसका एक बार पाइप बिछने के बाद भविष्य में कोई जरूरत नहीं होती। डक्ट बाहर ही लगा होता है। जरूरत पड़ने पर दवा को डक्ट से ही भूमि में मिलाया जाता है। जो घर बन चुके हैं, वहां पर थर्मल मॉनीटर से दीमक, सीलन, वायर स्पार्किंग आदि को ट्रैक कर निरोधात्मक कार्रवाई होती है।

एक्सपो में दस फुट वाली प्लाई का स्टाॅल भी लगाया गया है। आमतौर पर चार, छह, आठ फुट की ही प्लाई होती है। ऐसे में दस फुट की जरूरत पड़ने पर उसमें जोड़ लगते हैं। फिनिशिंग सही नहीं होती और टिकाऊपन कम होता है। लिहाजा, दस फुट की प्लाई बनाई गई है। ये प्लाई सेहत के लिए भी ठीक है और फार्मेल्डिहाइड से सुरक्षित है, जो कैंसर की वजह बनता है। आग, पानी, दीमकों से भी सुरिक्षत है।

बिल्ड एक्सपो में आकर्षक टाइल, प्लंबिंग के साउंड प्रूफ पाइप, सेफ्टी ग्लास, स्टीम बेसिन, छतों से पानी टपकने से रोकने समेत अन्य आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। एक्सपो में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता पुरस्कृत किए गए। यहां अध्यक्ष शलभ सक्सेना, मंजू गोयल, अनिल सक्सेना, अनुपम सक्सेना व अन्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button