शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शादी से 15 दिन पहले प्रेमी के साथ गई युवती

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 25 Nov 2023 12:57 AM IST

शाहजहांपुर। शादी से 15 दिन पहले बाजार में खरीदारी करने आई रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पिता ने दो लोगों पर अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती की छह दिसंबर को शादी होनी है। 22 नवंबर को वह अपनी चाची और एक अन्य लड़की के साथ खरीदारी करने के लिए बहादुरगंज बाजार आई थी। इस बीच वह बिना किसी को बताए अचानक लापता हो गई। इस मामले में युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। बाजार में युवती का परिचित अरविंद और उसका दोस्त सचिन भी आया था। आरोप है कि दोस्त की मदद से अरविंद उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। बताया कि उनकी बेटी बीस हजार रुपये, पायल, एक सोने की अंगूठी भी ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button