बरेली

BAREILLY NEWS : कातिल मिल रहा न क्लू हत्याएं लगातार

Connect News 24

BAREILLY NEWS : कातिल मिल रहा न क्लू, हत्याएं लगातार


By: Inextlive | Updated Date: Wed, 22 Nov 2023 02:30:01 (IST)




शाही में एक बार फिर से महिलाओं की हत्या का सिलसिला शुरू हो गया है. दीपावली से पहले यहां एक-एक करके छहमहिलाओं की हत्याएं हुई थीं. इस पर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पूर्व में रहे एसपी देहात राज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की थी, जिसमें थाने से हटाए गए पूर्व इंस्पेक्टर और एसओजी को भी लगाया गया था. अज्ञात साइको किलर की तलाश में टीमों ने करीब दो महीने तक काफी खोजबीन की.

बरेली (ब्यूरो)। शाही में एक बार फिर से महिलाओं की हत्या का सिलसिला शुरू हो गया है। दीपावली से पहले यहां एक-एक करके छहमहिलाओं की हत्याएं हुई थीं। इस पर आईजी डॉ। राकेश सिंह ने पूर्व में रहे एसपी देहात राज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की थी, जिसमें थाने से हटाए गए पूर्व इंस्पेक्टर और एसओजी को भी लगाया गया था। अज्ञात साइको किलर की तलाश में टीमों ने करीब दो महीने तक काफी खोजबीन की। इसके बाद कुछ समय तक क्षेत्र में शांति सी रही थी। इससे लोगों को लगा था कि अब महिलाओं की हत्या पर लगाम लग जाएगी। दीपावली के बाद फिर से महिला की हत्या हो जाने से लोग फिर से दहशत में आ गए हैं।

गन्ने के खेत में टारगेट पर महिलाएं
क्षेत्र में एक के बाद एक सात महिलाओं की हत्याएं हो चुकी हैं। यह हत्याएं अधिकतर गन्ने के खेत में हुई हैं। उन्हीं महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है जो गन्ने के खेत में अकेले जाती हैं। इसके साथ ही हत्यारा ऐसी महिलाओं को टारगेट करता है जो ज्यादा देर तक उसके साथ संघर्ष न कर सके। अब तक हुई हत्याओं में ज्यादातर महिलाओं में अधेड़ और बुजुर्ग ही शामिल हैं। लोगों का कहना है कि एक हत्या को अंजाम देने के बाद किलर दो से तीन दिन के लिए शांत बैठ जाता है। पुलिस का मूवमेंट कम होते ही किलर फिर नई घटना को अंजाम दे देता है। बता दें की दो महीने पहले से लगातार हो रही हत्याओं को लेकर आईजी डॉ। राकेश सिंह ने स्पेशल टीम गठित की थी। टीम के एक्टिव होते ही हत्याओं का सिलसिला रुक गया था। बीते दिनों जैसे ही त्यौहारी सीजन में पुलिस का मूवमेंट कम हुआ तो हत्यारा फिर से एक्टिव हो गया।

आईजी हुए सख्त तो रुकी थी हत्याएं

आईजी रेंज डॉ। राकेश सिंह ने शाही क्षेत्र में दो महीने पहले लगातार हत्याएं को गंभीरता से लिया था। आईजी ने एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीम में गठित की थी। खुलासे में एसओजी को भी लगाया गया था। इसके बाद अलग-अलग टुकडिय़ों में टीम एक्टिव हुई थीं। तब महिलाओं की हत्याएं रुक गई, पर दहशत कम नहीं हुई।

इनकी हुई हत्या
केस-01
शाही की रहने कलावती का शव पांच जून को जंगल में मिला था। महिला के नाक-कान से सोने के आभूषण गायब थे, पुलिस अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी।

केस-02
17 जून को शाही में सडक़ किनारे गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिला था। पीएम में बिसरा सुरक्षित हुआ था। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

केस-03
शाही की प्रेमवती का शव 30 जून को गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

केस-04
शाही के गांव में 23 अगस्त को एक महिला का शव खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

केस-05
शाही में अद्र्धनग्न हालत में महिला का शव मिला था। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। गांव वालों ने 12 घंटे तक रोड जाम किया था। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

केस-06
शाही थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक महिला का शव 16 अक्टूबर को खेत में मिला था। इस मामले में अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

बेवजह हुई वृद्ध महिला की हत्या
20 नवंबर को जिस बुजुर्ग महिला की हत्या हुई, उसके पीछे कोई वजह पता नहीं चली है। मृतका की बेटी खेमावती ने बताया कि वह परिवार की अकेली बेटी है। अक्सर मां उसके पास ही रहती थी। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने साइको किलर से तार जोड़ते हुए बताया कि हत्या का कारण साइको किलर है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को उनकी चप्पल और खुरपी मौके पर बरामद हुई थी। मां की हत्या का कारण उन्होंने जमीनी विवाद को नहीं माना, बल्कि किसी साइको किलर की करतूत बताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button