बरेली

Bareilly News: झोपड़ी में रहता है मेरा परिवार, नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास

Connect News 24

बरेली। मानपुर भूड़ निवासी सरिता ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से आवास के लिए गुहार लगाई। बोलीं, साहब मेरा परिवार झोपड़ी में रहता है। अभी तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। डीएम ने डीआरडीए को परियोजना निदेशक को जांच कराने और आवास दिलाने का आदेश दिया।

मढ़ीनाथ निवासी राजवती ने बताया पति की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ नहीं मिला है। सेवानिवृत्त कर्मी राम सहाय ने बताया कि ग्राम फरीदपुर बरकली में एक व्यक्ति ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करके उनका मुख्य दरवाजा बंद कर दिया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को जांच के निर्देश दिए। कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण कराएं। शिकायतकर्ता संतुष्ट न हो तो दोबारा जांच कराकर निस्तारण कराएं। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button