Bareilly News: दुनिया में मेरी तो बस यही पहचान तिरंगा है…
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला समारोह समिति व कल्चरल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को पांचाल महोत्सव का शुभारंभ कवि सम्मेलन से हुआ। संजय कम्युनिटी हाॅल में मंगलवार सुबह 11 बजे से देशभक्ति व लोक संस्कृति के कार्यक्रम होंगे। शाम सात हजे शाहजहांपुर की टीम ””सिकंदर”” नाटक का मंचन करेगी।
कवि सम्मेलन में निर्दोष कुमार बिन की कविता ””दुनिया में मेरी तो बस यही पहचान तिरंगा है, तन-मन वार दूं इस पर यह जान तिरंगा है।”” को खूब सराहा गया। कवि रणधीर प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन का संचालन रोहित राकेश ने किया। इसमें गजल राज, राम कुमार अफरोज, राज शुक्ल, मिलन कुमार, रितेश साहनी, राजीव रंजन, राम कुमार कोली ने देशप्रेम से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में राजीव शर्मा टीटू, सुनील धवन, सैयद सिराज अली, देवेंद्र रावत, गोविंद सैनी, प्रदीप मिश्रा, राजेंद्र गंगवार, हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
इनको किया गया सम्मानित
महोत्सव में नगर निगम की ओर से रणधीर प्रसाद गौड़, सरवत परवेज, डॉ. राजेश शर्मा, रोहित राकेश, असरार नसीमी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।



