बरेली

Bareilly News: ‘मेरी मौत का जिम्मेदार नदीम… अम्मी आई लव यू’, लिखकर मोटर मैकेनिक ने की आत्महत्या

Connect News 24

Motor mechanic committed suicide by hanging in Bareilly

अमन शाह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मालिक से परेशान मोटर मैकेनिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार रात उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ था। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दुकान मालिक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। परिजनों की तहरीर लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

इज्जतनगर के बसंतपुर रहपुरा चौधरी निवासी 21 वर्षीय अमन शाह की मौत के बाद उसके भाई मोनू ने बताया कि अमन पांच साल से कोहाड़ापीर में नाजिम की दुकान पर मोटर मैकेनिक का काम करता था। नदीम बाइकों का डीलर भी है। कुछ दिन से नदीम अमन को बेवजह परेशान करता था। 

ये भी पढ़ें- Special Train List: आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी जारी, बरेली जंक्शन पर भी होगा ठहराव

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button