बरेली

Bareilly News: शाही क्षेत्र के हल्दीकलां और मीरगंज के कपूरपुर में बनेंगी नई पुलिस चौकियां

Connect News 24

New police posts will be built in bareilly district

बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में कानून व्यवस्था चौकस बनाए रखने के लिहाज से मीरगंज थाना क्षेत्र में कपूरपुर और शाही क्षेत्र के हल्दीकलां में नई पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डीजीपी विजय कुमार के भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। 

बीते दिनों एसएसपी ने हल्दीकलां और कपूरपुर में नई चौकी बनाने के लिए डीजीपी को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को डीजीपी विजय कुमार ने संस्तुति के साथ चार अगस्त को शासन के लिए भेजा था। शासन द्वारा भेजे प्रस्ताव को राज्यपाल ने हरी झंडी दे दी है। बरेली के पुलिस अधिकारियों को आगे की तैयारी और पदों पर तैनाती को लेकर पत्र भेजे गए हैं।

बता दें कि हल्दीकलां शाही, मीरंगज और शीशगढ़ समेत तीन थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। वहीं कपूरपुर मीरगंज से सिरौली दिशा में रामगंगा के किनारे स्थित है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों चौकियों से पुलिस को अपराध नियंत्रण में फायदा मिलेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button