बरेली

Bareilly News: अब नौ महला मस्जिद में होगी सामूहिक दुआ

Connect News 24

बरेली। फलस्तीन में मारे गए लोगों के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) 17 नवंबर को सामूहिक दुआ करेगी। पहले यह इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में होनी थी मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अब नौ महला मस्जिद में सामूहिक दुआ की जाएगी।

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बरेली पूरी दुनिया के सुन्नी मुसलमानों का केंद्र है। इस वजह से दुनिया में कही भी जुल्म हो रहा हो तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसके खिलाफ आवाज उठाएं। लोगों की मदद करें। अगर कुछ नहीं कर सकते तो उन के हक में दुआ करें। इस्राइल की ओर से फलस्तीन में लगातार हमले किए जा रहे हैं। हमने 17 नवंबर को इस्लामिया मैदान में पीड़ितों के हक में दुआ रखी थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। हम अमन पसंद लोग प्रशासन से कोई टकराव नहीं चाहते हैं। इसलिए अब नौ महला मस्जिद में दोपहर 2:30 बजे दुआ की जाएगी। सरकार से मांग की है कि इस्राइल से संबंध समाप्त करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button