Bareilly News: पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा जगह-जगह स्वागत
बरेली। पुरानी पेंशन बहाली ज्वाइंट फोरम को एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) का बड़ा सहयोग मिला है। देश के छह राज्यों से होते हुए बरेली आई पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा बुधवार को दिल्ली रवाना हो गई। बरेली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रथ यात्रा का स्वागत किया।
रथ यात्रा का झुमका चौराहा, सीबीगंज, मिनी बाईपास, कर्मचारी नगर चौराहा, धर्मकांटा, इजजतनगर रेलवे स्टेशन, आईवीआरआई गेट पर स्वागत किया गया। कर्मचारी नेता बसंत चतुर्वेदी, सुनील जैन, डॉ. अंचल अहेरी, रवींद्र सिंह, नरेश गंगवार ने एपीएस के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान किया। ज्वाइंट फोरम केंद्र राज्य पुरानी पेंशन बहाली मंच के सुरेंद्र सिंह मलिक, मुकेश चौहान, कामरान अहमद, राजेंद्र दुबे, मुशर्रफ खान, रामकुमार, शिवेश गुप्ता, विवेक शर्मा, मनोज कुमार वर्मा आदि का यात्रा के बरेली भ्रमण में अहम सहयोग रहा। संवाद



