बरेली

Bareilly News: पप्पू गिरधारी का गैर जमानती वारंट निरस्त

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Thu, 03 Aug 2023 02:31 AM IST

बरेली। जैन दंपती हत्याकांड के मुख्य आरोपी पप्पू गिरधारी के खिलाफ कोरोना काल में जारी किया गया गैरजमानती वारंट का आदेश हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। पप्पू गिरधारी के वकील अनिल भटनागर ने बताया कि 29 जुलाई 2021 को एडीजे कोर्ट ने अभियुक्त की हाजिरी माफी की अर्जी खारिज करके गैरजमानती वारंट जारी कर दिया था। अभियुक्त इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चला गया था। कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त मुकदमे की कार्यवाही के दौरान हाजिर होता रहा है। अभियुक्त के वारंट जारी होने के बावजूद जमानतनामे खारिज नहीं हुए, इसलिए उनकी यह अर्जी निष्फल करार दी जाती है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button