बरेली में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर: सरकारी स्कूल की जमीन पर बना था मदरसा, प्रशासन ने कराया ध्वस्त

मदरसे पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा इलाके में अवैध रूप से संचालित मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने गुरुवार सुबह गांव रूपपुर में स्थित अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। बताया गया कि यह मदरसा सरकारी स्कूल की जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही।
जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा इलाके के गांव रूपपुर में पांच साल से नूरी मदरसा संचालित था। किसी ने प्रशासन से गोपनीय शिकायत कि यह मदरसा सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से बना है। इस पर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। प्रशासन की ओर से मदरसा संचालकों को इसका नोटिस जारी किया गया था।
ये भी पढ़ें- धागे से गला घोंटकर बच्ची की हत्या: घरेलू झगड़े ने ली चार साल की मासूम की जान, मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



