Bareilly News: शाही में एक और महिला की हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव; 35 दिन में तीसरी वारदात

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही क्षेत्र में एक और महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाही क्षेत्र में 35 दिनों के अंदर यह तीसरी वारदात है। इससे पहले हुई दो महिलाओं की हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
शाही क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी महिला के पति ने बताया कि पत्नी उसके साथ सुबह आठ बजे खेत पर मिर्च तुड़वाने गई थी। खेत से मिर्च तोड़कर पति बाजार चला गया। मिर्च बेचने के बाद दोपहर को वह घर लौटा तो पत्नी नहीं मिली। उसने बच्चों से पूछा, वो भी कुछ नहीं बता पाए। पड़ोसियों से जानकारी की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला। परिजन महिला की खोजबीन करने लगे।
ये भी पढ़ें- बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: युवक की चाल-ढाल से खुल गया भेद, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
परिजन खेत पर पहुंचे, जहां घास की गठरी पड़ी मिली। कुछ दूरी पर झाड़ियों में महिला का शव पड़ा था। पति ने बताया कि पत्नी के शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों का यह भी बताया कि महिला का एक हाथ टूटा हुआ था। कपड़े अस्त व्यस्त थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पति ने एक युवक पर आशंका जताई है। वह नशे का आदी है।



