बरेली

Bareilly News: अनाथालय के प्रधान ने छात्रा से की गंदी बात, गिरफ्तार

Connect News 24

बरेली। आर्य समाज अनाथालय के प्रधान पर आठ वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत का आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में वादी अनाथालय की वॉर्डन हैं। उन्होंने आरोपों की पुष्टि के लिए बच्ची से की गई बात और हरकत की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

वॉर्डन रोली दुबे ने सीओ प्रथम श्वेता यादव को बताया कि अनाथालय में इन दिनों 20 बच्चियां रहती हैं। इनमें आठ साल की बच्ची अंदर ही बने विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती है। बताया कि बच्ची के साथ संस्था के प्रधान ओमकार आर्य ने 31 जुलाई को दोपहर के भोजन के समय छेड़खानी की। यह बात बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को बताई जो अनाथालय में ही रहती है। इसकी जानकारी उनको हुई तो उन्होंने छात्रा की बहन से लिखित में शिकायत मांगी। तब उन्होंने आर्य समाज बिहारीपुर के प्रधान व कमेटी से इसकी शिकायत की। बावजूद कमेटी ने न तो खुद प्रधान पर कार्रवाई की और न ही पुलिस को सूचना दी। अब थक हारकर उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह चाहती हैं कि बच्ची को न्याय मिले। पुलिस ने आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया है।

समाज सेवक ने की थी वार्डन से शिकायत

ब्रह्मपुरा मालीवाड़ा निवासी नीरज सैनी भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। नीरज ने बताया कि वह समाजसेवी हैं। उन्होंने भी अनाथालय में अनाथ बच्ची से छेड़खानी की जानकारी वॉर्डन रोली दुबे को दी थी। 13 अगस्त को भी इस मामले में कोतवाली में शिकायत की पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना के संबंध में वॉर्डन रोली दुबे की पीड़ित बच्ची से फोन पर जो बात हुई, वह वायरल हो रही है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो काफी धुंधला है। उसमें प्रधान बच्ची से बात करते हुए उसे छू रहे हैं। एक अन्य व्यक्ति पास में खड़ा दिख रहा है।

आर्य समाज कमेटी पहुंची थाने, पूर्व प्रधान पर आरोप जड़ा

अनाथालय का संरक्षण आर्य समाज बिहारीपुर की समिति करती है। इसके कई सदस्य शाम ढले प्रधान के समर्थन में कोतवाली आ गए। यहां समिति अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि दिसंबर तक आर्य समाज के प्रधान कोई अन्य व्यक्ति थे। वह कई घपले कर रहे थे। अनाथालय का काफी सामान घर ले जाते थे। उन्हें हटाकर सन्यासी छवि के ओमकार को प्रधान बनाया गया है, तभी वह अपने पुराने संपर्कों के सहारे संस्था व प्रधान को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था ने दो बार इन ऑडियो व वीडियो की अपनी कमेटी से जांच कराई। इसमें आरोप पुष्ट नहीं हुए। बल्कि, बच्ची ने भी यही कहा कि उससे इस तरह की बात कहलवाई गई। उन्हें लगता है कि पूर्व प्रधान के साथ ही वॉडर्न भी खेल में शामिल हो गई हैं जो इतना घिनौना आरोप लगा रही हैं।

वर्जन

मामला काफी गंभीर है। जिस प्रधान पर आरोप हैं, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कमेटी को उसी दिन शिकायत दे दी गई थी। इसके बाद भी कमेटी क्यों खामोश रही और पुलिस को नहीं बताया गया, ये भी जांच का विषय है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – श्वेता यादव, सीओ सिटी प्रथम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button