बरेली

Bareilly News: प्रधान की अनुपस्थिति में भुगतान निकालने वाला पंचायत सचिव निलंबित

Connect News 24

बरेली। ग्राम प्रधान अस्पताल में भर्ती थीं और पंचायत सचिव विपिन पांडेय भुगतान निकालते रहे। जांच में पुष्टि होने पर जिला विकास अधिकारी तेजवंत सिंह ने बृहस्पतिवार को विपिन पांडेय को निलंबित कर दिया। उन पर वित्तीय अनियमितता और गबन के कई आरोप हैं।

केसरपुर की प्रधान चंद्रवती 25 अक्तूबर से नौ नवंबर 2020 तक गंभीर रूप से बीमार थीं। इस दौरान कई अस्पतालों में भर्ती रहीं। उनके डोंगल (डिजिटल साइन) का इस्तेमाल कर ग्राम पंचायत सचिव विपिन पांडेय ग्राम निधि के खाते से रकम निकालते रहे। शिकायत पर जांच हुई। चंद्रवती के पति मनोज कुमार ने बताया कि प्रधान के अस्पताल में रहने की अवधि में ग्राम पंचायत सचिव ने 7,76,426 रुपये निकाल लिए।

जांच में गबन की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट निदेशक पंचायत राज को भेजी गई। विपिन पांडेय के खिलाफ गबन के आरोप में बिथरी चैनपुर थाने में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है। उनसे ग्राम पंचायतों का कार्यभार छीना जा चुका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button