बरेली

Bareilly News: पाइपलाइन की मरम्मत न होने से पेयजल को तरसे लोग

Connect News 24

सिरौली। पाइपलाइन की मरम्मत के चलते कस्बे में पिछले 24 घंटे से पेयजल की आपूर्ति ठप है। इस वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को बिना स्नान किए ही घर से निकलना पड़ा। हैंडपंप पर कतार में इंतजार के बाद पानी भरा गया।

नगर पंचायत की ओर से सुबह और शाम के समय एक-एक घंटे के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार देर शाम आपूर्ति बंद कर दी गई। पाइपलाइन पर काम शुरू कराया गया। शुक्रवार को देर रात तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस वजह से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।

नगर पंचायत की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से लोग आक्रोशित दिखे। वार्ड चार के सभासद चंदन कुमार और वार्ड एक के सभासद वीरेंद्र सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करके आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।

वर्जन:

नई पाइपलाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसे मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। जल्द ही कस्बे में पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। – श्याम वचन सरोज, अधिशासी अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button