बरेली

Bareilly News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Connect News 24

बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के गांव बेहटा बुजुर्ग के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को ब्लाॅक स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ब्लॉक क्षेत्र की सभी 10 न्याय पंचायत के छात्र–छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

दौड़ में प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में हाफिजगंज के दिनेश, मंसारामपुर के शुभम, हाफिजगंज की लव कुश एवं प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में बरा सिरसा की अंजलि, मंडोरा की निर्मला, हाफिजगंज की नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में बरा सिरसा के श्याम यादव, कंधरपुर के पंकज, बालिका वर्ग में अनंतपुर की पूजा व रिंकी, कैनी शिवनगर की पूनम, कंधरपुर की पिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अनंतपुर के सुरेंद्र तथा बालिका वर्ग में हाफिजगंज की कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर लंबी कूद में बालक वर्ग में रहटुईया के नितिन तथा बालिका वर्ग में अंतपुर की रिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में प्राथमिक स्तर पर बालक और बालिका वर्ग में भी अंतपुर की टीम तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में नूरपुर तथा बालिका वर्ग में अंतपुर की टीम प्रथम रही।

इस मौके पर उषा सतीजा, ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार, खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव, बनवारी लाल राठौर, हरिपाल गंगवार, रूपेंद्र सिंह, अखिलेश गुप्ता, डॉ. किशोर कुमार, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button