बरेली

Bareilly News: ढाबे से लौट रहे दो दोस्तों से मोबाइल फोन लूटे

Connect News 24

फरीदपुर। नेशनल हाईवे पर जेड़ गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहे दो दोस्तों से तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिए। आरोप है कि इसके बाद मोबाइल फोन के जरिये एक युवक के बैंक खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिए।पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलवाकर चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है।

कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रूपेश और आशीष यादव बृहस्पतिवार को जेड़ गांव के पास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। देर रात वह फरीदपुर आने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन छीन लिए।

रात में ही मामले की तहरीर फरीदपुर थाने में दी गई। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास नहीं किया। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरी तहरीर लिखवाई। इसके बाद चोरी व धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पता चला कि बदमाशों ने रुपेश के मोबाइल फोन से 41 हजार रुपये निकाल लिए।

मामले में पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने जल्द खुलासे की मांग की। मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि जो तहरीर मिली उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर बदलने का आरोप गलत है।

वर्जन:

पासवर्ड न होने पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये रुपये निकाले जा सकते हैं। अगर थाना पुलिस ने तहरीर बदलवाई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। – गौरव सिंह, सीओ फरीदपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button