बरेली

Bareilly News: सड़क हादसे घायल हुए व्यक्ति ने दम तोड़ा

Connect News 24

अलीगंज। सिरौली-अलीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी शाहरुख खां (35) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को बरामद कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शाहरूख बृहस्पतिवार को अपनी मौसी के घर खैलम देहजागीर गांव गए थे। वहां से लौटते समय सिरौली- अलीगंज मार्ग पर खैलम मोड़ के पास अलीगंज की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीएचसी मझगवां पहुंचाया।

चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, राजपुर कलां की ओर से आ रहे थानाध्यक्ष अजय शुक्ला ने टक्कर मारने वाले वाहन और चालक को रास्ते में ही पकड़ लिया।

मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पंजाब के मोहाली में रहकर सिलाई, कढ़ाई व फल बेचने का काम करते हैं। 27 नबंवर को बेटे आमिर खां की शादी थी। इसलिए वह गांव आए थे। शादी समारोह के बाद बैंडबाजे और टेंट वाले को भुगतान करना था। इसके लिए रुपये लेने शाहरुख अपनी मौसी के घर गया था। शाहरुख पांच भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनका विवाह पांच साल पहले सहासा के भूड़ा गांव की युवती से हुआ था। गांव में चर्चा है कि हादसे के समय शाहरुख नशे में था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button