बदायूं

UP: शादी के इनकार पर प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा, प्रेमी थाने पहुंचकर बोला- मैं हूं तैयार; मंदिर में लिए फेरे

Connect News 24

Boyfriend married girlfriend in temple in budaun

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो युवती ने प्रेमी के पिता और भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो प्रेमी शादी करने के लिए तैयार हो गया। दोनों की शुक्रवार शाम मंदिर में शादी करा दी गई।

 

बृहस्पतिवार को एक युवती ने म्याऊ पुलिस चौकी पर तहरीर देकर अपने प्रेमी के पिता और उसके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह चौकी पर बुलाया। जब प्रेमी को पता चला कि युवती ने उसके पिता और भाई के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है तो वह घबरा गया। शुक्रवार को परिजनों के साथ चौकी पहुंचा और शादी करने की हामी भर ली।

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel: घर पहुंचा मंजीत… मां का मंगलगान, भैरमपुर में मनी दिवाली; भावुक कर देंगी ये तस्वीरें


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button