बरेली

Bareilly News: घंटाघर के आगे पिलर निर्माण शुरू, गलियों में दिनभर फंसे रहे लोग

Connect News 24

बरेली। निर्माणाधीन कुतुबखाना फ्लाईओवर पर अब घंटाघर के आगे भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए घंटाघर के आगे चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरिकैडिंग कर दी गई है। हालांकि पैदल आवाजाही जारी रही। बाइक सवार आर्य समाज वाली गली से होकर गुजारते रहे। इससे दिन भर गलियों में जाम लगता रहा।

कार्यदायी संस्था मंटेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक ने बताया कि घंटाघर से आगे कोहाड़ापीर तक तीन पिलर तैयार करने है। अभी चौराहे पर ब्लॉक नहीं लिया गया है। घंटाघर के पास जब पिलर निर्माण पूरा हो जाएगा तो चौराहे पर ब्लॉक लेंगे। अभी जिला अस्पताल की ओर से आने वाले लोग खोवा मंडी, आलमगिरीगंज होते हुए बांस मंडी की तरफ जाएंगे और दूसरी ओर आर्य समाज गली से होकर निकलेंगे। वहीं, दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा कि सहालग के सीजन में उनका व्यापार चौपट हो रहा है।

कुतुबखाना से घंटाघर तक तीन पिलर बनने हैं। जरूरत के हिसाब से आवागमन को रोका जाएगा। फिलहाल छह मीटर हिस्से में एक पिलर के लिए खोदाई हो रही है। वहां पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका जा रहा है। पुलिस से भी आग्रह किया गया है कि वह निर्माण क्षेत्र में लोगों को आने से रोके। – अरुण कुमार गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button