Bareilly News: ठंड में खिलाड़ियों ने पदकों के लिए बहाया पसीना
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 48वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स महिला-पुरुष प्रतियोगिता में शनिवार को खिलाड़ियों ने पदकों के लिए ठंड में जमकर पसीना बहाया। दोपहर में दौड़ प्रतियोगिता शुरु हुई तो बड़ी संख्या में दर्शक दीर्घा में लोग जुटने लगे। इसके बाद गोला फेंक, लंबीकूद प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 10 किलोमीटर की पुरुष दौड़ एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के विशाल शेरवाल ने 30 मिनट 59 सेकंड में पूरी की। वहीं महिला दौड़ में आर्य खजानों देवी बिजनौर कॉलेज की रेनू सिंह ने 33 मिनट 26 सेकंड में पूरी की। गोला फेंक के कड़े मुकाबले में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह और कुलपति प्रो. केपी सिंह ने रंग-बिरंगे गुब्बारे व कबूतर छोड़कर किया। उद्धाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में विवि से जुड़े बरेली, मुरादाबाद मंडल व बिजनौर के कॉलजों की टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें महिला वर्ग की 35 व पुरुष वर्ग की कुल 55 टीमें शामिल हैं। संचालन डॉ. विमल प्रकाश ने किया। मेडिकल टीम में विवि के स्वास्थ्य केंद्र प्रशासक डॉ. अमित वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर लगाया।
ये रहे मौजूद
समारोह में कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, परिसर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार, प्रो. एसके पांडे, प्रो. तूलिका सक्सेना, प्रो. एके सिंह, प्रो. जेएन मौर्य, डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे। वहीं निर्णायक मंडल में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य रेफरी जेएस द्विवेदी रहे। इस दौरान नेत्रपाल, जहीर अहमद और रमजान अली आदि मौजूद रहे।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का परिणाम
10 किलोमीटर दौड़ (महिला)
नाम कॉलेज स्थान
रेनू सिंह आर्य खजानों देवी, बिजनौर प्रथम
गंगा मॉडल पब्लिक कॉलेज, चंदौसी द्वितीय
तृप्ती आरबीडी कॉलेज, बिजनौर तृतीय
10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष)
नाम कॉलेज स्थान
विशाल शेरवाल एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर प्रथम
पवन कुमार एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर द्वितीय
शोहित कुमार बर्धमान कॉलेज, बिजनौर तृतीय
लंबी कूद (पुरुष)
नाम कॉलेज स्थान
आशू एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर प्रथम
अर्पित जेएसएच कॉलेज, अमरोहा द्वितीय
सत्यम वर्धमान कॉलेज, बिजनौर तृतीय
लंबी कूद (महिला)
नाम कॉलेज स्थान
हिमांशी चौधरी जेएसएच कॉलेज, अमरोहा प्रथम
शिवानी वर्मा जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर द्वितीय
लिप्सी चौहान देवता कॉलेज मोरना, बिजनौर तृतीय
गोला फेंक (पुरुष)
नाम कॉलेज स्थान
अनुराग सिंह कलेर एसकेडी कॉलेज, चौटिपुरा अमरोहा प्रथम
प्रियांश देओल वाईएमएस मंडी धनौरा द्वितीय
कार्तिक चौधरी जेएसएच कॉलेज, अमरोहा तृतीय
गोला फेंक (महिला)
नाम कॉलेज स्थान
झलक चहल रमाबाई आंबेडकर कॉलेज, गजरौला प्रथम
आकांक्षा संधू वाईएमएस मंडी धनौरा द्वितीय
यशी मनगत अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज, अमरोहा तृतीय



