बरेली

Bareilly News: पुलिस ने छह महीने में 216 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर, 126 करोड़ की संपत्ति जब्त

Connect News 24

Bareilly Police imposed gangster against 216 criminals in six months

एसएसपी प्रभाकर चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली पुलिस ने अपने छह महीने की कार्रवाई का ब्योरा जारी किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने माफिया की 126 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। 216 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें एलायंस समूह के निदेशक, कटरी क्षेत्र के भूमाफिया, गो तस्कर, मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी शामिल हैं।

गोवध अधिनियम के तहत 24 मुकदमों में 98 आरोपी, आबकारी में एक मुकदमे में चार आरोपी, लूट के 12 मुकदमों में 39 आरोपी, रंगदारी में एक मुकदमे में चार आरोपी, अवैध खनन में एक मुकदमे में दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद का आरोप: गांव से लेकर तहसील तक है भ्रष्टाचार, DM ने कहा- कहने से नहीं बनेगी बात, लिखकर दीजिए

हत्या के चार मुकदमों में 15 आरोपी, मादक पदार्थों की तस्करी के तीन मुकदमों में 18 आरोपी, अन्य तीन मुकदमों में 30 आरोपी, तार चोरी के एक मुकदमे में छह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि अन्य जो भी माफिया हैं, उनकी संपत्ति की जांच चल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button