Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा एक गोतस्कर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल, तीन फरार

घायल गो तस्कर को ले जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गो तस्कर पैर में गोली लगने घायल हो गया। जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भोजीपुरा इलाके के गांव भूड़ा के जंगल में पुलिस को गोतस्करों के घूमने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह फोर्स को लेकर भूड़ा के जंगल में पहुंच गए। पुलिस को देखते ही एक गो तस्कर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।
पुलिस की गोली गो तस्कर मोहम्मद शरीफ के दायें पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। शरीफ के तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार गो तस्करों में सलीम कालिया, मोहम्मद नसीम, वसीम निवासीगण भूड़ा हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल
पकड़े गए आरोपी से 315 बोर का तमंचा, कारतूस एवं पशु काटने का हथियार बरामद हुआ है। ये सभी तस्कर संरक्षित पशु का शिकार बनाने की फिराक में थे। शरीफ पर जानलेवा हमला आयुध अधिनियम, गोवध निवारण व सलीम कालिया पर चोरी, शस्त्र अधिनियम, जानलेवा हमला समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। वसीम पर चार मुकदमे दर्ज हैं।



