Bareilly News: दंपती का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पति को घसीटते हुए लाई, मौत के बाद हंगामा

कोतवाली बरेली
विस्तार
बरेली में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की जान गई है। उन्होंने बताया कि युवक की उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी की सूचना पर पुलिस आई थी। युवक को घसीटकर ले गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग बृगटान निवासी युवक श्याम कन्नौजिया का रविवार रात उसकी पत्नी अंजलि से किसी बात पर विवाद हो गया था। बताया गया कि श्याम ने पत्नी की पिटाई कर दी। अंजलि ने यूपी 112 को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में पुलिस आई और श्याम को पकड़कर ले जाने लगी।
ये भी पढ़ें- सिर काटकर खेत में रखा: निन्हा से बहुत नफरत करता था हत्यारा… संघर्ष के मिले निशान; पांच मीटर तक फैली थी घास
पुलिस पर लगे ये आरोप
आरोप है कि श्याम के धक्का देने से नाराज पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। बाद में श्याम की मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट से हिरासत में पति की मौत हुई है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।



