बरेली

Bareilly News: पुलिसकर्मी ने नौकरी का झांसा देकर चार युवकों से ठगे 20 लाख रुपये

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 24 Oct 2023 01:54 AM IST

नवाबगंज। नौकरी लगाने का झांसा देकर बदायूं निवासी पुलिसकर्मी ने चार युवकों से 20 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने अपने रुपये लौटने को कहा तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बहोरनगला गांव के गिरिजा शंकर के चाचा भगवानदास वर्ष 2022 में मुरादाबाद में पीएसी के मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। उसी बटालियन में सराफत अली निवासी भजपुरा गांव थाना सिविल लाइन्स जिला बदायूं भी आरक्षी के पद तैनात था। आरोप है कि युवक मुरादाबाद अपने चाचा के पास गया तो उसकी मुलाकात सराफत अली से हुई। सराफत अली ने कहा था कि जितने भी रिश्तेदार पढ़े-लिखे हों ले आओ सब की नौकरी लगवा देंगे।

गिरिजा शंकर, उसके भाई नरेश कुमार, फुफेरे भाई विजय कुमार और तहेरे भाई तेजपाल से नौकरी लगवाने के नाम पर सभी से पांच-पांच लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय बाद उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने विभाग के कार्यालय में संपर्क किया। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। युवकों ने आरोपी से रुपये मांगे तो आरोपी कांस्टेबल जाति सूचक गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गिरिजा शंकर ने आरोपी सराफत अली के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button