बरेली

Bareilly News: बिजली की खपत बढ़ी पर सिस्टम लोड लेने लायक नहीं

Connect News 24

बरेली। शहर में दो लाख बिजली उपभोक्ता हैं इनमें से एक लाख उपभोक्ता ओवरलोडिंग से प्रभावित हो रहे हैं। अगर आबादी की बात करें तो पांच लाख लोग गर्मी में होने वाले फाल्ट के चलते परेशानी का सामना कर रहे है। सिस्टम बढ़ी हुई खपत का लोड ले पाने की स्थिति में नहीं है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और बिजली लाइनों के तार बदलवाने तथा चोरी रोकने के दावा सच साबित नहीं हुए।

अप्रैल में 10 लाख 83 हजार यूनिट प्रतिदिन बिजली शहर में खर्च हो रही थी। जो अब बढ़कर 12 लाख 87 हजार यूनिट हो गई है। लोड बढ़ा है। इस बढ़े लोड के साथ सिस्टम में फाल्ट हो रहे हैं। फाल्ट रोकने और सिस्टम को ठीक करने के लिए 820 करोड़ रुपये की रीवैंप योजना लागू करके सिस्टम को ठीक करने का सपना दिखाया गया लेकिन जब गर्मी आई और लोड बढ़ने लगा तो सिस्टम जवाब देने लगा।

इन क्षेत्रों में होते हैं बार-बार फाल्ट

सुभाषनगर, किला, हरुनगला, जगतपुर, इंदिरानगर, डेलापीर, कैलाशपुरम, बाईपास, ग्रीन पार्क, आकाशपुरम., साहूकारा, बानखाना, मीरा की पैठ, चकमहमूदनगर, सूफी टोला, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, कांकरटोला, रोहली टोला क्षेत्र के फीडरों पर फाल्ट शुरू हो गए हैं।

महानगर और लोहिया विहार में नहीं बढ़ पाई ट्रांसफार्मरों की क्षमता

महानगर और लोहिया विहार में ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ पाई जबकि गर्मी से पहले काम शुरू हो गया था। अगर समय पर सामान की आपूर्ति होती तो अब तक काम हो गया होता और गर्मी में जनता को राहत मिलती। अब अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल का दावा है कि काम रफ्तार पर है। जून में पूरा हो जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button