बरेली

Bareilly News: पावर वैगन टकराने और जननायक का पेंटोग्राफ टूटने की होगी जांच

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 16 May 2023 02:31 AM IST

बरेली। जंक्शन के पास रेलवे के पावर वैगन टकराने और भिटौरा स्टेशन के पास जननायक एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटने के मामले की तकनीकी टीम जांच करेगी। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने दोनों मामलों में तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, रविवार को दोनों ही घटनाएं करीब तीन घंटे के अंतराल पर हुई थीं। इसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।

रविवार को जंक्शन से बरेली सिटी के बीच दो पावर वैगन ओएचई लाइन की मरम्मत के काम में लगे थे। अपराह्न तीन बजे चौपुला के पास पावर वैगन आपस में टकराने से रोहित, रजनीश, राम खिलाड़ी और अक्षय नाम के कर्मचारी चोटिल हो गए थे। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे भिटौरा स्टेशन के पास कुसुमपुर ओवरब्रिज से गुजरते वक्त 15211 जननायक एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूट गया था। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ था। पेंटोग्राफ में कोई अतिरिक्त केबल फंस गई थी। सवाल उठ रहा है कि ओएचई लाइन पर अतिरिक्त केबल कहां से आई। हाल में ही भिटौरा, कुसुमपुर ओवरब्रिज के आस-पास ओएचई लाइन की मरम्मत भी कराई गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button