बरेली

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर आबिद पर कार्रवाई का दिखावा, जमानत पर छूटा

Connect News 24

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के जिस हिस्ट्रीशीटर आबिद अली पर कार्रवाई को लेकर आईजी के आदेश पर दो मुकदमे हाल ही में दर्ज किए गए, उसे सीबीगंज पुलिस ने खानापूरी करके छोड़ने का रास्ता बना दिया। गंभीर धाराओं के मुकदमों में फंसे आबिद अली पर केवल शांतिभंग की कार्रवाई की गई, कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। अटरिया गांव निवासी आबिद अली सीबीगंज थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। दो दिन पहले ही थाना पुलिस ने आईजी के आदेश पर शौकत अली की तहरीर पर आबिद अली, उसके बेटे और भाई समेत चार लोगों के विरुद्ध पीटने व जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हाल ही में एक और रिपोर्ट भी आईजी के हस्तक्षेप से दर्ज हो चुकी है। इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कंबोज ने बताया कि चारों आरोपियों में से हिस्ट्रीशीटर आबिद अली पुत्र हामिद अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आबिद ने बताया कि वह एक मामले में समझौता कराने गया था। वहां मामूली कहासुनी हो गई थी। ऐसे में आबिद पर शांतिभंग का ही आरोप बनता है। कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button