बरेली

Bareilly News: सार्वजनिक शौचालयों पर ताला, लोग खुले में जा रहे शौच

Connect News 24

बरेली। सार्वजनिक शौचालयों पर पड़े ताले स्मार्ट सिटी की पहचान पर दाग लगा रहे हैं। ताला देखकर लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। आम लोगों का यही कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए शौचालयों को जल्द संचालित किया जाए ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। वहीं, इस मामले में जिम्मेदार लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।

गांधी उद्यान: एक भी दिन नहीं खुला शौचालय

गांधी उद्यान के बाहर बना शौचालय काफी समय से बंद पड़ा है। स्मार्ट सिटी परियोजना में इसका निर्माण कराया गया था। गांधी उद्यान के आसपास कई नर्सिंग होम और कार्यालय हैं। सरकारी कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान होने की वजह से दिनभर लोगों का आना-जाना रहता है। आसपास के लोगों ने बताया कि बनने के बाद से ये अति आधुनिक शौचालय एक भी दिन नहीं चले।

बरेली क्लब मार्ग: शौचालय की रेलिंग टूटी, नहीं हुआ प्रयोग

स्मार्ट सिटी के सार्वजनिक शौचालयों का क्या हाल है, यह जानने के लिए जब बरेली क्लब मार्ग के शौचालय का हाल देखा गया तो पता लगा कि वहां रेलिंग टूट गई है। लोग जरूरत के वक्त आसपास कहीं भी खाली जगह तलाशने को मजबूर हो रहे हैं। यह ऐसा सार्वजनिक स्थल है जहां दिनभर इसके संचालन की जरूरत है, लेकिन इसमें इसमें ताला लगा हुआ है।

इधर-उधर भटकने की मजबूरी

मैं बरेली कॉलेज के निकट एक स्टोर में काम करता हूं। लघुशंका के लिए इधर-उधर भटकना हमारी मजबूरी है। कई स्थानों पर शौचालयों के बंद होने से सबको दिक्कत हो रही है। – राजीव भाष्कर, मढ़ीनाथ

मैं तो यही सवाल पूछता हूं कि शानदार शौचालय बनाने के बाद भी लोगों को बाहर खुले में जाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है। जिम्मेदारों को इसका जवाब देना चाहिए। – चंद्रपाल, महलऊ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button