बरेली

Bareilly News: रेलवे की नई समयसारिणी लागू, 18 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई

Connect News 24

बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने बरेली से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। नई समयसारिणी शनिवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई है। 82 ट्रेनों के समय में दो से लेकर 55 मिनट तक बदलाव किया गया है। रनिंग स्टाफ को भी नई समयसारिणी उपलब्ध करा दी गई है। मंडल की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इन ट्रेनों से यात्रा का समय 20 से 45 मिनट तक कम हो जाएगा।

इन ट्रेनों का समय बदला : 14265 जनता एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 13430 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 14266 जनता एक्सप्रेस, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 18238 अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13151 सियालदह एक्सप्रेस, 13307 किसान मेल, 15653 लोहित एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस। इनकी गति भी बढ़ाई गई है।

प्रमुख ट्रेनों के बरेली आने का नया समय

14235 बनारस-बरेली एक्सप्रेस सुबह 11:55 बजे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस रात 11:49 बजे, 14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस रात 11:36 बजे, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस रात 1:28 बजे, 12229 लखनऊ मेल रात 1:43 बजे, 12231 इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 2:09 बजे, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस रात 2:22 बजे, 12429 लखनऊ-दिल्ली मेल सुबह तीन बजे, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुबह 3:14 बजे, 14315 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 4:55 बजे, 13019 बाघ एक्सप्रेस सुबह पांच बजे, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस 5:20 बजे, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस सुबह 5:50 बजे बरेली आएंगी।

रात में मिलेंगी लंबी दूरी की ये ट्रेनें

प्रत्येक सोमवार 22445 कानपुर-अमृतसर, प्रत्येक शनिवार 12491 को भुज-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस रात 11:07 बजे, प्रत्येक सोमवार 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, प्रत्येक शुक्रवार 15097 बरौनी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, प्रत्येक मंगलवार 15651 गुवाहटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, प्रत्येक बृहस्पतिवार 15653 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 11:23 बजे, प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस शाम 7.16 बजे, प्रत्येक शनिवार 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस सुबह 9:44 बजे बरेली आएंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button