बरेली

Bareilly News: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Connect News 24

बिशारतगंज। थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बेटी के तनाव में होने की बात बताई। किशोरी के साथ तीन साल पहले दुष्कर्म हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि किसी अन्य वजह से आत्महत्या की गई है।

रविवार सुबह किशोरी के पिता खेत पर गए थे। मां और छोटा भाई घर में थे। इस बीच छोटे भाई को शौच कराने मां खेत की तरफ चली गई। इसके बाद किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। मां जब घर लौटीं तो बेटी का शव लटका देखकर पति को बुलाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हैंगिंग (लटकने) से ही मौत की पुष्टि हुई।

मृतका के पिता ने बताया कि वह अनुसूचित वर्ग से हैं। गांव के दूसरे समुदाय का किशोर उनकी बेटी को तीन साल पहले फुसलाकर ले गया था। बेटी ले जाने वाले आरोपी व उसके दोस्तों के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट कराई थी। बेटी को पुलिस ने तलाश किया तो पता लगा कि आरोपी उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का दबाव डाल रहे थे। तब पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर पांच आरोपियों को जेल भेजा था। एससीएसटी की धारा लगी होने की वजह से सीओ ने विवेचना कर इनके खिलाफ चार्जशीट लगाई थी।

मृतका के पिता ने बताया कि पुराने मामले से फिलहाल इसका कोई जुड़ाव नहीं है पर उनकी बेटी तभी से डरी-सहमी रहती थी। उसने क्यों जान दे दी, वह नहीं समझ पा रहे हैं। थाना प्रभारी शितांशु शर्मा ने बताया कि खुदकुशी की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन कार्रवाई नहीं चाहते।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button