बरेली

Bareilly News: ग्रेटर बरेली योजना में प्लॉटों के पंजीकरण शुरू, पहले दिन 350 आवेदन आए

Connect News 24

Registration of plots started in Greater Bareilly housing scheme

बरेली विकास प्राधिकरण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा नगर आवासीय योजना के बाद बृहस्पतिवार से ग्रेटर बरेली में प्लॉटों के पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले 350 आवेदन आए। इस आवासीय योजना में 13 सेक्टरों में करीब पांच हजार से अधिक प्लॉट है। ग्रेटर बरेली करीब 238 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। 

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना 60 मीटर चौड़े बरेली बीसलपुर मार्ग और 80 मीटर चौड़े लखनऊ दिल्ली मार्ग बड़ा बाईपास पर स्थित बसाई जा रही है। योजना में 45 मीटर व 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त आंतरिक सड़कों की चौड़ाई भी 18 मीटर तक रखी गई है। 

बिजली लाइनें भूमिगत रखी गई है। 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र भी प्रस्तावित किया गया है। एम्युजमेंट पार्क कम्युनिटी सेंटर आदि भी विकसित किए जा रहे है। आवासीय व व्यवसायिक भूखंडों के अतिरिक्त होटल, अस्पताल, विभिन्न स्तर के शैक्षिक संस्थान व साइबर सिटी, मल्टीप्लेक्स आदि की स्थापना के लिए भी भूखंड हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम विकसित किया जाना प्रस्तावित है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button