बरेली

Bareilly News: मंजूरी के चार माह बाद शुरू नहीं हो सकी बिजली लाइनों की मरम्मत

Connect News 24

बरेली। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए 60.10 करोड़ रुपये के कार्य होने हैं। इसके तहत 20 किमी नई भूमिगत लाइन बिछाई जानी है और 20 किमी लाइन की मरम्मत कराई जानी है। इन कार्यों को अगस्त में स्वीकृति मिली थी, लेकिन चार माह बाद भी शुरू नहीं हो सके। समीक्षा बैठक के दौरान विद्युत निगम के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने इस पर नाराजगी जताई। हर हाल में 15 दिसंबर तक काम शुरू कराने के आदेश दिए।

समीक्षा बैठक में अभियंताओं ने बताया कि शहर में 42.60 करोड़ की लागत से भूमिगत लाइनों के काम शुरू नहीं हुए हैं। एडिशनल विजनेस प्लान के 11 करोड़ के काम और एक जनपद योजना में 6.50 करोड़ रुपये के काम भी अटके हुए हैं। बकाया वसूली और ओटीएस योजना की प्रगति भी लक्ष्य के सापेक्ष नहीं पाई गई। चेयरमैन ने सुधार के निर्देश दिए। चेयरमैन की समीक्षा बैठक से लौटे अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि ओटीएस योजना में उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर तक 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके प्रचार-प्रसार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता रविवार को भी पंजीकरण करा सकेंगे। योजना के लिए पंजीकरण 31 दिसंबर तक होने हैं। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि सभी उपकेंद्रों पर ओटीएस योजना के पंजीकरण के लिए रविवार को भी काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button