Bareilly News: माहौल बिगाड़ने के आरोप में सलमान मियां समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बारादरी थाना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां समेत पांच लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जोगी नवादा चौकी प्रभारी संजय सिंह की ओर से इनके खिलाफ आईटी एक्ट व सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।
चौकी प्रभारी ने लिखा है कि जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे तो वहां कई घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगे मिले। पता लगा कि इसी समुदाय के शराफत अल्वी, आरिफ और जुल्फिकार अल्वी लोगों को दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काकर यह लिखवा रहे हैं। वह लोगों को पलायन के लिए उकसा रहे हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।



