शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राहुल गांधी की सजा पर रोक से खुश कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

Connect News 24

Congressmen happy with stay on Rahul Gandhi's sentence distributed sweets

पुवायां में राजीव गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता

पुवायां। सुप्रीम कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गांधी की सजा पर रोक की खबर मिलने के बाद कांग्रेसियों में खुशी छा गई। उन्होंने आतिशबाजी जलाकर और मिष्ठान बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

पुवायां के कैंप कार्यालय पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और सजा पर रोक को न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जीत से भाजपा के पतन की शुरुआत हो गई है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अरूणोद मिश्रा, आशीष तिवारी, सुनील कुशवाहा, कुलदीप गुप्ता, रामप्रकाश, सुधीर पाठक, आनंद आर्य, कुलदीप पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा टाउन हाल स्थित कार्यालय पर ढोल नगाड़े पर नृत्य करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, अनस इकबाल, मोहसिन खान, तकवीम हसन खान,पूनम पांडेय,गौरव त्रिपाठी,फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button