बरेली

Bareilly News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए तोड़ा प्राचीन इमामबाड़ा, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

Ancient Imambara demolished to build shopping complex in Bareilly

किला थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना पुलिस ने कोहना सब्जी मंडी स्थित प्राचीन इमामबाड़ा को शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने के लिए ध्वस्त करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रदेश के एक पूर्व मंत्री के आदेश पर की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने काम रुकवा दिया।

इमामबाड़ा तुड़वाने वालों के खिलाफ एल-हक चैरिटेबल सोसाइटी के ट्रस्टी सैय्यद मुजम्मिल अब्बास नजाफी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि कुछ भूमाफिया इमामबाड़ा को निजी संपत्ति बताकर कॉम्पलेक्स और अपार्टमेंट बनवाने के लिए तुड़वा रहे हैं। इमामबाड़ा शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ में दर्ज है। वर्तमान में इमामबाड़ा के मुतवल्ली किला थाने के लीची बाग निवासी सैय्यद समीर रजा उर्फ बॉबी हैं। 

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मा एलियन जैसा बेबी: पैदा होते ही निकालने लगा अजीब आवाजें, शक्ल-सूरत देख डर गए परिजन

उनके साथ गोमती नगर लखनऊ पूर्वी निवासी ताहिर जैदी, बिल्डर नदीम जैदी और जुमा जैदी भी इमामबाड़ा को खुर्द-बुर्द कराने में शामिल हैं। इमामबाड़ा तुड़वाने का काम दो माह से चल रहा था।

28 अगस्त को रुकवाया गया था काम 

नगर निगम ने 28 अगस्त को काम रुकवाया था, लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। आरोपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर मामले में सैय्यद मुजम्मिल अब्बास नजाफी ने लखनऊ जाकर एक पूर्व मंत्री व भाजपा से जुड़े एमएलसी से शिकायत की थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button