बरेली

Bareilly News: प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी और फलस्तीन का समर्थन करने पर रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 16 Oct 2023 12:37 PM IST

हाफिजगंज। प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फिलस्तीन का समर्थन करने के आरोपी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गांव कुंवरपुर बंजरिया के मोहम्मद दानिश ने शनिवार को अपनी फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री के लिए अभद्र टिप्पणी, फिलस्तीन के समर्थन में पोस्ट की थी, जो वायरल हो रही है। हिमांशु पटेल ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button