बरेली
Bareilly News: रीवैम्प योजना में 2025 तक लगेंगे 3,382 नए ट्रांसफार्मर
बरेली। रीवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन योजना में 2025 तक 3,382 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 1492 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का भी प्रस्ताव है। सर्वे हो गया है।
रीवैम्प योजना को केंद्र सरकार ने अगले पांच वर्ष के लिए लागू किया है। पहले वर्ष 820 करोड़ रुपये की लागत से लाइन लॉस कम करने के लिए यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड मुंबई को काम सौंपा गया है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता यूसी सोनकर ने बताया कि लाइन लॉस वाले फीडरों का सर्वे हो चुका है। इन फीडरों को छोटा करने और नए फीडर बनाने के लिए लाइनें बनेंगी। लाइनें बनाने के लिए 428 खंबे लग गए है। अगले वर्ष ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी। वर्ष 2025 में ओवरलोडिंग से हो रही कटौती बंद हो जाएगी।



