Bareilly News: रिश्वत लेते पकड़ा गया आरएम दफ्तर का बाबू छह दिन बाद हुआ निलंबित, वेतन पर रोक
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
आरएम कार्यालय के बाबू ने अनुबंधित बस के मालिक से परमिट जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। उसे एंटी करप्शन ब्यूरी की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। बृहस्पतिवार को उसे निलंबित कर दिया गया।

आरोपी बाबू जगमोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रिश्वत लेते पकड़े गए आरएम कार्यालय के बाबू जगमोहन यादव को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। बाबू का निलंबन 26 मई से प्रभावी माना जाएगा। आरएम ने उसके वेतन पर भी रोक लगा दी है। निलंबन आदेश की कॉपी एंटी करप्शन को भेज दी गई है।
आरएम कार्यालय के बाबू जगमोहन यादव ने निजी बस स्वामी से बस का अनुबंध नवीनीकरण कराने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ने जगमोहन को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए 25 मई को कार्यालय में ही गिरफ्तार कर लिया। 26 मई को उसे जेल भी भेज दिया गया, लेकिन अब तक जगमोहन को निलंबित नहीं किया गया था।
संबंधित खबर- रिश्वत लेते रोडवेज का बाबू गिरफ्तार: अनुबंधित बस का परमिट जारी करने के नाम पर लिए थे 10 हजार रुपये
बुधवार को एंटी करप्शन की टीम आरएम कार्यालय पहुंची। यहां जांच पड़ताल करनके बाद बाबू के निलंबन संबंधी आदेश की प्रति मांगी। बाबू निलंबित नहीं हुआ था। ऐसे में आदेश की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। बृहस्पतिवार को आरएम दीपक चौधरी ने जगमोहन यादव को निलंबित करने कर दिया। उसके निलंबन की प्रति भी एंटी करप्शन को भेज दी गई है।



