बरेली

Bareilly News: आरपीएफ के सिपाही ने जहर खाकर की आत्महत्या, कमरे में बेड पर मिला शव

Connect News 24

RPF constable committed suicide by consuming poison in Bareilly

आरपीएफ सिपाही का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के सीबीगंज में आरपीएफ के सिपाही मनदीप (27) ने जहर खाकर आत्महत्या ली। वह यहां एक मकान पर किराये पर रहता था। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने खिड़की से झांका तो मनदीप बेड पर बेसुध दिखा। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर घटना की सूचना मकान मालिक राजन श्रीवास्तव ने सीबीगंज पुलिस को दी।

थाना सीबीगंज के इंस्पेक्टर राधेश्याम व आरपीएफ कमांडेंट ऋषि पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर केदार यादव वा आरपीएफ डेमू चौकी प्रभारी दीपक सिंह कश्यप मौके पर पहुंचे। मृतक के कमरे से सल्फास के पाउच, कोल्डड्रिंक की खाली बोतल व गिलास बरामद किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश… सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button