रामपुर

देश में तानाशाह की सरकार : नसीमुद्दीन

Connect News 24

रामपुर। रामपुर से गुजरते समय धमौरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्ददीन सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को तानाशाह की सरकार बताया। जबकि राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आहवान किया।

दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मंत्री रामपुर से गुजर रहे थे। इस दौरान धमौरा में पूर्व मंत्री ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश व प्रदेश में तानाशाह की सरकार है। भाजपा सरकार में केवल तुगलकी फरमान जारी होता है। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर देश का तानाशाह कभी बात नहीं करता और भाजपा विकास के मुद्दे पर कभी बात नहीं करती। कहा कि न ही चुनाव लड़ती है। कहा कि देश में नफरत की आधी चल रही है लेकिन इसी देश में बहुत जल्द मोहब्बत की आंधी चलेगी। राहुल गांधी ने देश में मोहब्बत का पैगाम दिया है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छह महीने पूरी मेहनत से काम करना होगा। कहा कि देश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। इस मौके पर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, शहर अध्यक्ष नोमान खां, महेंद्र यदुवंशी, लल्लन खां, हसीब खां, ताहिर अंजुम, फरीद खां, तसलीम खां, भानु सिंह यादव, साहबजादे खां, मुन्ने खां, सज्जाद अली, मोहम्मद रज़ा, रियाज़ अहमद, रिसालत, आज़म कुरैशी, टेक चंद्र, मुसर्रत अली, रियाज़ अहमद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button