बरेली

Bareilly News: बड़ा बाग मेले की बिजली काटी, हंगामा

Connect News 24

बरेली। हाटमैन पुल के निकट स्थित बड़ा बाग के रामलीला मैदान में लगे मेले के 15वें दिन सोमवार को शाम अचानक बिजलीकर्मियों ने बत्ती गुल कर दी। इस दौरान आयोजकों ने हंगामा करने लगे और कर्मचारियों को घेर लिया। अधिकतर कर्मचारी तो इधर-उधर निकल गए पर जेई नितिन कुमार को आयोजकों ने रोक लिया। विरोध किया और अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस बुलाई गई। तत्काल कनेक्शन जोड़ा गया।

मेला कमेटी के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने बताया कि मेले में जब बिजली काटी गई तो दस हजार से अधिक लोग थे। रामलीला की तैयारी बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि जेई और बिजलीकर्मी दो दिन से आ रहे हैं। आरोप है कि फ्री में झूला झूल रहे हैं। सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। सुविधा शुल्क न देने पर ही बिजली काटी गई। यह भी कहा कि 456 वर्ष पुराना मेला है। अगर किसी तरह के कनेक्शन की जरूरत थी तो पहले अवगत कराते। अधिशासी अभियंता सतेंद्र चौहान ने जेई पर लगे आरोपों गलत ठहराया। उन्होंने बताया कि कुछ संविदाकर्मियों ने मेले में लगी दुकानों में यह चेक किया था कि बिजली जेनरेटर से है या फिर बिजली लाइन से है। इसी चेकिंग का विरोध था। जहां तक बिजली काटने का सवाल है काटी नहीं गई, आपूर्ति फाॅल्ट की वजह से 40 मिनट बाधित रही जेई और एडीओ को आपूर्ति सुचारू रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

मेले में कई दुकानें हैं, जिनके लिए कोई अस्थायी कनेक्शन नहीं लिया गया। कुछ कर्मचारी गए थे जब उन्होंने पूछताछ की तो कर्मचारियों को घेरा गया था। जानकारी पर जेई पहुंच गए। जेई को कुछ लोगों ने रोक लिया। जब अधिशासी अभियंता पहुंचे तो सही स्थिति की जानकारी दी गई है। आपूर्ति भी बहाल कराई गई। वार्ता होने पर जेई को छोड़ा गया। – रोहित कुमार, एसडीओ सीबीगंज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button